Today Horoscope: आज इन राशियों के बदलेंगे भाग्य,मेष -कुंभ राशियों को रहना होगा सतर्क सावधान

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 नक्षत्रों का उल्लेख होता है। इसके आधार पर जातकों की स्थिति का आंकलन किया जाता है।

Update: 2024-09-25 23:30 GMT

Today Horoscope: आज का दिन गुरुवार हैं जो भगवान विष्णु जी को समर्पित होता है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 नक्षत्रों का उल्लेख होता है। इसके आधार पर जातकों की स्थिति का आंकलन किया जाता है। इसके आधार पर ही दिन कैसा रहेगा और किस प्रकार से कार्य किए जाते है चलिए जानते हैं 12 राशियों का हाल।

मेष राशि -

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज के दिन कार्य क्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां थोड़ा बढ़ेंगी,लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आज के दिन आपको माता-पिता के सहयोग से रूका हुआ काम पूरा हो सकता है।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। वहीं पर आज का दिन नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिल सकता है। आज के दिन जीवनसाथी के साथ कामों में सहयोग से पूरा का किया जा सकता है। आज का दिन सभी वर्गों के लिए अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है यानि आज के दिन जल्दबाजी के कारण आपको गलतियां हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों को कार्य पूरा करने के लिए समस्या आ सकती है। अगर आज आप नए वाहन लेने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपको परिवार की ओर से अशुभ समाचार मिल सकते है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला रहने वाला है। अगर आप आज वाहन चलाने की सोच रहे हैं तो आपको नुकसान पहुंच सकता है। व्यापार करने वालों जातकों के लिए बिजनेस में आप किसी को पार्टनर ना बनाएं,नहीं तो उससे आपको धोखा मिलने की संभावना है। आज के दिन जीवन साथी की सेहत को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सतर्क रहने वाला है जहां पर किसी भी काम को करने लिए सावधानी बरतना जरूरी है। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज के दिन आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी और पारिवारिक समस्याओं को भी आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। आज का दिन आपके लिए आय का स्त्रोत बढ़ाने के लिए अच्छा है।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार में आपको किसी बात को लेकर कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज के दिन बिजनेस के क्षेत्र में आपको नुकसान पहुंचाना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र थोड़ी चिंता बढ़ा सकता है। घर की ओर से आपकी आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए अच्छे परिणाम मिल सकते है। आज के दिन इस राशि के जातक अगर आपका कोई नया घर, मकान, दुकान आदि खरीदने का सपना पूरा होगा। जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रही है,वह अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपको परेशान कर सकता है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है यानि आज के दिन आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते है। आज का दिन किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है इतना ही परिवार में किसी सदस्य की शादी के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। इसके लिए आज के दिन आपका कोई अटका काम पूरा हो सकता है।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है यानि आज के दिन किसी यात्रा या वाहन चलाते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है। आज के दिन आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। इसके लिए आज का दिन विद्यार्थियों वर्ग के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है यानि आज के दिन तरक्की के अवसर मिलेंगे। युवा वर्ग के लिए आज के दिन नौकराी की तलाश करने वाले जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज के दिन नए काम के प्रति जागृत करने के लिए अच्छा रहेगा। इसके अलावा इस राशि के जातकों के लिए आज वाहन खरीदने के लिए अच्छा रह सकते है।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सेहत के लिहाज से आज के दिन अगर कोई परेशानी चल रही है तो समाधान मिलने की संभावना है। इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी की ओर से तोहफा मिल सकता है। आज के दिन किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन अधिकारी का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी अच्छी वाणी से नए मित्र मिल सकते है।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए थोड़ी परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। आज के दिन स्वास्थ्य के लिहाज आपको भागदौड़ करना पड़ सकता है जिसका असर आपको सेहत पर पड़ता है। आज के दिन आपको कोई पेट से संबंधित समस्या परेशान करेगी। इसके अलावा आज आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें।

Tags:    

Similar News