MP Election 2023 : कमलनाथ कल रायसेन-विदिशा के दौरे पर, जनसभा में होंगे शामिल

Update: 2023-10-28 15:02 GMT

फोटो - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 

भोपाल। मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुट गई। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ लगातार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर प्रत्याशियों के पक्ष में रैलियां कर रहे है। इसी कड़ी में कमलनाथ कल रविवार 29 अक्टूबर को रायसेन-विदिशा  का दौरा करेंगे।  

कमलनाथ कल सुबह 10 बजे छिंदवाड़ा से रायसेन के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 11 बजे रायसेन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे रायसेन के लिए प्रस्थान करेंगे। वे यहां दोपहर 12:30 बजे कुरवाई विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 29 अक्टूबर 2023 का दौरा कार्यक्रम

 👉 सुबह 10:00 बजे - छिंदवाड़ा से प्रस्थान

👉 सुबह 10:45 बजे - रायसेन आगमन

👉 सुबह 11:00 बजे - रायसेन में जनसभा

👉 दोपहर 12:00 बजे - रायसेन से प्रस्थान

👉 दोपहर 12:30 बजे - कुरवाई जिला विदिशा आगमन

👉 दोपहर 12:45 बजे - कुरवाई जिला विदिशा में जनसभा

👉 दोपहर 1:45 बजे - कुरवाई से प्रस्थान

👉 दोपहर 2:15 बजे - भोपाल आगमन


Tags:    

Similar News