मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक के फैसले: MPPSC में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण, 254 नए उर्वरक केंद्र खुले, डिफाल्टर किसानों को राहत

Update: 2024-11-05 08:17 GMT
MPPSC में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण, 254 नए उर्वरक केंद्र खुले, डिफाल्टर किसानों को राहत
  • whatsapp icon

MP Cabinet Decisions : भोपाल। मध्यप्रदेश में मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि, अब MPPSC में महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा। इसके अलावा प्रदेश में खाद के लिए परेशान हो रहे किसानों के लिए भी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। कैबिनेट ने घोषणा की है कि, प्रदेश में 254 नगद नए उर्वरक केंद्र खोल जायेंगे। इससे डिफाल्टर किसानों को भी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम समेत तमाम कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। कैबिनेट में हुए अहम निर्णय की जानकारी डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल द्वारा दी गई।

कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण निर्णय :

किसानों की सुविधा के लिए कैबिनेट द्वारा प्रदेश में आज 254 नगद नए उर्वरक केंद्र खोलने की स्वीकृति दी गई है। इससे डिफाल्टर किसानों को भी मिलेगी राहत।

सारणी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की 4 पुरानी इकाइयों के स्थान पर 660 मेगावॉट का नया पावर प्लांट लगाने की अनुमति दी गई है।

7 दिसंबर को नर्मदापुरम में होगी अगली रीजनल इंडस्ट्रियल समिट।

मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर की आयु सीमा 50 वर्ष कर दी गई है।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में 12 नवंबर को उज्जैन में अखिल भारतीय कालिदास समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम को भव्य रूप में आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अब तक महिलाओं को मिलता था 33 प्रतिशत आरक्षण :

मध्यप्रदेश कैबिनेट के निर्णय के अनुसार, राज्य स्तर पर होने वाली भर्तियों में महिलाओं को अब 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसके पहले महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलता था। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि, कैबिनेट के इस निर्णय से महिला सशक्तिकरण को और बल मिलेगा।

Tags:    

Similar News