MP Cabinet Decision: 2047 में कैसा होगा मध्यप्रदेश...विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा, रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

Update: 2024-11-12 08:42 GMT
2047 में कैसा होगा मध्यप्रदेश...विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा, रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

MP Cabinet Decision

  • whatsapp icon

MP Cabinet Decision : मध्यप्रदेश। मंत्रालय में मंगलवार को मोहन कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में मध्यप्रदेश विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा की गई। 2047 में मध्यप्रदेश कैसा होगा, इसके लिए क्या कार्य किए जाने हैं इसे लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हुई।

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कैबिनेट में हुए निर्णय की जानकारी दी :

30 जून, 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को लाभ। इन्हें वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। इसी के आधार पर उनकी पेंशन का निर्धारण होगा।

मध्यप्रदेश 2047 में कैसा होगा, इसके लिए विजन डॉक्यूमेंट बनाकर पूरी तैयारियां की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में आज नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश में महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

मध्यप्रदेश पहला राज्य है, जो मुरैना में सोलर पावर का उत्पादन करने के साथ ही इसे स्टोरेज करने की क्षमता भी विकसित करने जा रहा है।

नर्मदापुरम के बावई में 214 एकड़ भूमि आरक्षित थी। कैबिनेट 311.44 एकड़ भूमि और आरक्षित किए जाने का निर्णय लिया है।

भोपाल के भौंरी में 21 हेक्टेयर से अधिक भूमि सोलर एनर्जी के लिए आरक्षित।

PM आवास 2.0 के लिए मध्यप्रदेश में 3.50 लाख मकान बनाए जाने का टारगेट। इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में मकान बनाए जाएंगे।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर 15 नवंबर को मध्यप्रदेश के धार और शहडोल में राज्य स्तरीय आयोजन होंगे। पीएम मोदी इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे।

पढ़िए मध्यप्रदेश कैबिनेट से जुड़े बड़े निर्णय :

MPPSC में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण, 254 नए उर्वरक केंद्र खुले, डिफाल्टर किसानों को राहत

दिसंबर 2024 तक एक लाख भर्तियां, दुष्कर्म पीड़िता के लिए 1 लाख का फंड, जानिए कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

विधायक आवास के लिए 169.13 करोड़ रुपए स्वीकृत, कैबिनेट की अगली बैठक दमोह के संग्रामपुर में

Tags:    

Similar News