Jageshwar Dham Stampede: बसंत पंचमी पर प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में मची भगदड़, 5 श्रद्धलुओं के घायल होने की सूचना

Update: 2025-02-03 08:03 GMT
Jageshwar Nath Dham Stampede

Jageshwar Nath Dham Stampede

  • whatsapp icon

Jageshwar Nath Dham Stampede : दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में प्रसिद्ध बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ धाम मंदिर (Jageshwarnath Dham Temple) में भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में अब तक 4 से 5 श्रद्धालु घायल होने की सूचना मिली है। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि, स्थिति सामान्य हो गई है। श्रद्धालु पहले जैसे भगवान शिव के पूजन दर्शन कर रहे हैं। 

दरअसल, बांदकपुर में स्वयं प्रगट शिवलिंग के जलाभिषेक के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं और नर्मदा जल लेकर कांवड़िए भी पहुंचते हैं। बसंत पंचमी पर भी हजारों की संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंचे। इसी दौरान भीड़ ने मंदिर परिसर में बने एक गेट को धक्का देकर खोल दिया। इस वजह से भगदड़ के हालात बन गए और इसमें महिलाएं और एक बच्ची घायल हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाफदड़ में दबी बच्ची समेत तीन महिलाएं सामान्य हैं। वहीं इसी भगदड़ का शिकार हुई बुजुर्ग महिला बीपी और शुगर की पेसेंट है। फिलहाल बुजुर्ग महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि, फिलहाल बांदकपुर में स्थिति सामान्य है और पहले जैसे श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन पूजन कर रहे हैं। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी (SP Shrutkirti Somvanshi) सहित जिला प्रशासन केअधिकारी मौके पर हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रसिद्ध मंदिरों में से एक जागेश्वरनाथ धाम मंदिर

दमोह जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर बांदकपुर में प्राचीन भगवान शिव का मंदिर जागेश्वर नाथ धाम है। इस मंदिर में चमत्कारी स्वयंभू शिवलिंग अनादिकाल से विराजमान है। इस मंदिर में स्थित शिवलिंग श्री जागेश्वर नाथ का उल्लेख स्कंद पुराण के गौरी कुमारिका खण्ड में है। यह मंदिर एमपी के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां विराजमान शिवलिंग की हर साल चौड़ाई बढ़ती है। बांदकपुर धाम को महादेव की नगरी कहा जाता है।


Tags:    

Similar News