Board Exam Result: MP में 5वीं और 8वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

MP Board Exam Result : भोपाल, मध्यप्रदेश। 5वीं - 8वीं बोर्ड एग्जाम के परिणाम आज (28 मार्च) घोषित कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। परिणाम, शुक्रवार दोपहर एक बजे घोषित हुए।
जानकारी के अनुसार कक्षा 5 वीं का रिजल्ट 92.70 प्रतिशत रहा। पिछले साल यह आंकड़ा 90.97 प्रतिशत था। 8 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 90.02 प्रतिशत था। पिछले साल यह आंकड़ा 87.71 प्रतिशत था।
लड़कियों ने मारी बाजी :
पांचवीं और आठवीं बोर्ड एग्जाम रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। 5 वीं क्लास की 94.12 % लड़कियां पास हुई हैं और लड़कों के लिए यह आंकड़ा 91.32 % है। आठवीं क्लास में लड़कियां आगे हैं। 91.72 प्रतिशत लड़कियां पास हुई है जबकि लड़कों के लिए यही आंकाड़ा 88.41% है।
विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण परिणामों को राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्बर या समग्र आईडी प्रविष्ट कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे।
22 लाख 85 हजार छात्रों ने दी थी परीक्षा :
परीक्षाओं का संचालन 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 के मध्य किया गया था। इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में एक लाख 19 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 जिले (कक्षा-5)
डिंडौरी - 98.77%
नरसिंहपुर 98.67%
अनुपपुर 98.61%
बालाघाट 98.33%
मंडला 98.15%
झाबुआ 97.50%
सीधी 97.49%
सीहोर 97.43%
आलीराजपुर 97.42%
छिंदवाड़ा 97.22%
A+ तथा A ग्रेड छात्र प्रतिशत (कक्षा-5)
नरसिंहपुर 47.87%
नीमच 38.25%
मुरैना 36.27%
छिंदवाड़ा 33.87%
बालाघाट 33.45%
भोपाल 31.23%
अनुपपुर 30.46%
सीहोर 28.43%
रीवा 26.67%
नर्मदापुरम 26.56%
परीक्षा परिणाम - कक्षा 8 (संभाग वार)
इंदौर 93.47%
नर्मदापुरम 92.59%
शहडोल 92.41%
चम्बल 91.99%
भोपाल 91.73%
जबलपुर 91.61
उज्जैन 89.39%
ग्वालियर 88.30%
रीवा 86.88%
सागर 84.16
A+ तथा A ग्रेड छात्र प्रतिशत
चम्बल 38.40%
जबलपुर 33.75%
भोपाल 33.00%
नर्मदापुरम 31.94%
इंदौर 29.39%
ग्वालियर 28.59%
उज्जैन 28.10%
रीवा 28.02%
शहडोल 27.42%
सागर 20.68%
परीक्षा परिणाम लिंक http://rskmp.in/result.aspx पर क्लिक करके देखा जा सकता है।