IND vs AUS Semi Final Live: भारत ने ऑस्ट्रेलिया से लिया बदला, चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 4 विकेट से रौंदा, कहर बनकर टूटे विराट कोहली...

Update: 2025-03-04 06:55 GMT
Live Updates - Page 3
2025-03-04 10:54 GMT

जडेजा के जाल में फंसे इंग्लिस

जडेजा की गेंद पर इंग्लिश 11 रन बनाकर आउट हुए। कोहली ने कैच पकड़ा।

2025-03-04 10:40 GMT

सर जडेजा ने भारत को दिलाया बड़ा विकेट, लाबुशेन 29 रन बनाकर पावेलियन लौटे

ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा है। लाबुशेन 36 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया। रवींद्र जडेजा ने उन्हें पवेलियन भेजा।

2025-03-04 10:35 GMT

स्मिथ को मिला एक और जीवनदान

मोहम्मद शमी ने स्मिथ का कैच छोड़ा।

2025-03-04 10:30 GMT

ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 100 रनों के पार

ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं। वहीं टीम का स्कोर 100 रनों के पार पहुंच चुका है। स्टीव स्मिथ 36 रन और लाबुशेन 24 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, जिससे भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

2025-03-04 10:15 GMT

स्टीव स्मिथ मिला जीवनदान

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ किस्मत के धनी साबित हुए। 15वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर स्मिथ चूक गए थे। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधा स्टंप्स से टकराई, लेकिन बेल्स अपनी जगह से हिली ही नहीं। इस तरह स्मिथ आउट होने से बच गए और उन्हें जीवनदान मिल गया।

2025-03-04 09:57 GMT

2025-03-04 09:56 GMT

भारत को मिली बड़ी सफलता, ट्रेविस हेड आउट

वरुण चक्रवर्ती ने आते ही शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को अहम सफलता दिलाई। ट्रेविस हेड 33 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हेड ने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। उनका कैच शुभमन गिल ने लपका।

2025-03-04 09:28 GMT

ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

मोहम्मद शमी ने तीसरे ओवर में ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। कूपर कोनोली 9 गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल सके और पवेलियन लौट गए। 

2025-03-04 09:21 GMT

शमी से चूक, पहले ओवर में हेड का कैच गिरा

पारी के पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी से एक बड़ा मौका चूक गया। ओवर की दूसरी गेंद उन्होंने गुड लेंथ पर फेंकी, जिसे ट्रैविस हेड सिर्फ रोकना चाहते थे। गेंद उनके बल्ले के बाहरी किनारे को छूते हुए शमी की ओर गई, लेकिन शमी उसे लपक नहीं सके और कैच हाथ से निकल गया।


2025-03-04 08:46 GMT

ट्रेविस हेड बनाम RO - KO

Tags:    

Similar News