राम नवमी 2025: अयोध्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी, 4 मिनट तक होगा रामलला का सूर्य तिलक
देश भर में आज राम नवमी के मौके पर प्रभु राम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। अयोध्या में बालक राम का जन्मोत्सव बेहद खास तरीके से मनाया जाएगा।;

राम नवमी 2025: राम नवमी का पर्व पूरे देश में भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। अयोध्या में राम भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही भक्त लाइन लगाकर खड़े हुए हैं। इसी के चलते आज राम नवमी के मौके पर मंदिर प्रशासन ने रामलला के दर्शन का समय बढ़ा दिया है। अब 18 घंटे दर्शन होंगे। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बीआईपी पास भी बनना बंद हो जाएगा। दोपहर 12.00 बजे रामलला का सूर्य तिलक 4 मिनिट तक होगा।
राम जन्मोत्सव के कार्यक्रम
अयोध्या में राम लला का ये द्वितीय जन्मोत्सव है। सुबह 9.30 बजे से जन्मोत्सव के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले राम लला का अभिषेक किया जाएगा फिर 10.30 बजे भगवान राम का श्रंगार होगा। फिर भोग लगाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे राम लला का जन्म होगा। जिसमें पूजा - पाठ के साथ सूर्य तिलक किया जाएगा।
4 मिनट तक होगा होगा राम लला का सूर्य तिलक
वैज्ञानिक तरीके से दोपहर 12 बजे 4 मिनट तक सूर्य की किरणें भगवान श्रीराम के ललाट पर प्रकाशित होंगी। इसका लाइव प्रशासरण भी किया जाएगा, घर बैठे भक्त इस अद्भूत नजारे को देख सकेंगे। इस प्रयोग को इसरो के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। इस बार आयोजन को और दिव्य बनाने के लिए 10 विद्वान पंडित एक लाख श्रीराम मंत्रों का जाप करेंगे।
भक्तों के लिए की गई खास व्यवस्था
अयोध्या में गर्मी तेज है जिसके चलते भक्तों के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। पेयजल की व्यवस्था, ठंडी हवा के लिए कूलर की व्यवस्था की गई है। हनुमानगढ़ी के आसपास टेंपरेरी टेंट की व्यवस्था भी की गई है ताकि भक्तों को धूप से थोड़ी देर आराम दिया जा सके। जगह - जगह मैट भी बिछाए गए हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अयोध्या SSP राजकरण नय्यर ने बताया कि, "रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं, इसलिए हमने क्षेत्र को विभिन्न जोन और सेक्टर में विभाजित किया है... ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है, इनका इस्तेमाल यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए किया जा रहा है।"