माधवाश्रम न्यास गौशाला के संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष श्री अरविंद जी जोशी का निधन: सीएम सहित कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि…

भोपाल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्व सरकार्यवाह एवं वर्तमान में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश भैयाजी जोशी के बड़े भाई अरविंद जोशी के निधन का दुखद समाचार सामने आया है। माधवाश्रम न्यास गौशाला के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष रहे अरविंद जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जोशी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।"
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह एवं वर्तमान में अखिल भारतीय कार्यकारणी सदस्य माननीय सुरेश भैयाजी जोशी के बड़े भाई, माधवाश्रम न्यास गौशाला के संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष श्री अरविंद जी जोशी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। दु:ख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं भाईसाहब…
— Office of Dr. Mohan Yadav (@drmohanoffice51) April 3, 2025
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी व्यक्त किया शोक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अ.भा.कार्यकारिणी सदस्य माननीय श्री सुरेश 'भय्याजी' जोशी जी के ज्येष्ठ भ्राता और मां भारती के अनन्य साधक आदरणीय श्री अरविंद जोशी जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुखदायी है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 3, 2025
श्रद्धेय अरविंद जोशी जी ने विश्व हिंदू परिषद, मालवा प्रांत के पूर्व कार्यालय… pic.twitter.com/tREFrwZkoN
वे लंबे समय तक सामाजिक और गौसेवा से जुड़े रहे और माधवाश्रम न्यास गौशाला के विकास में उनका विशेष योगदान रहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।