MP Cabinet Decision: ओंकारेश्वर में 26वीं वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत, जानिए कैबिनेट के निर्णय

MP Cabinet Decision
MP Cabinet Decision : मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में ओंकारेश्वर में 26वीं वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाए जाने और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिए जाने, जैसे महत्वपूर्ण निर्णय हुए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट में हुए निर्णयों की जानकारी दी।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि, आज विधानसभा भवन में राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" गायन के साथ कैबिनेट की बैठक प्रारंभ हुई। बैठक से पहले महाराजा विक्रमादित्य के धर्म ध्वज एवं पुस्तिका "भारत का नव वर्ष विक्रम संवत" का विमोचन भी किया गया।
MP कैबिनेट के निर्णय :
- ओंकारेश्वर में 26वीं वाइल्ड लाइफ सेंचुरी स्वीकृत। इसके तहत जो भी वन क्षेत्र है वहां कोई वन ग्राम नहीं है। करीब 614 किलोमीटर की वाइल्ड लाइफ सेंचुरी है।
- सभी जिलों में गुड़ी पड़वा मनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
- ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलेगा। कलेक्टर्स को जल्द से जल्द सर्वे का निर्देश दिया गया है। किसनों को जल्द ही मुआवजा मिलेगा।
- आत्मनिर्भर नगर पालिका और नगर निगम के लिए सरकार प्रयास कर रही है। नगर पालिका और नगर निगम का सबसे बड़ा खर्चा सैलरी और बिजली बिल है। इसके निदान के लिए चार बड़े सोलर प्लांट लगाए जाएंगे।
- खजुराहो में होटल इंडस्ट्री रूचि ले रही है। देश के प्रतिष्ठित ग्रुप ओबेरॉय समूह को 19 एकड़ जमीन दिए जाने का निर्णय लिया है। ओबेरॉय समूह वहां होटल निर्माण और वेलनेस सेंटर बनाएगा।
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयास से GIS अपनी सफलता की शुरूआत कर रहा है। सभी प्रमुख सचिव जिनके संबंधित विभाग के एमओयू हुए हैं वे साप्ताहिक उसकी प्रगति का अध्ययन करें। मुख्यमंत्री 2 महीने में संबंधित विभाग की समीक्षा करेंगे।
- 21 मार्च को चंबल में 18 भूमिपूजन हुआ। ऐसे ही ग्वालियर में हुआ है। आने वाले समय में 7 औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन होगा। सभी संभाग से निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। साल भर में मध्यप्रदेश में इंडस्ट्रियलाइजेशन की शुरुआत हो जाएगी।