MP NEWS: इंदौर में हिन्दू संगठन ने युवक से उतरवाई सांता की कॉस्ट्यूम, जय श्री राम के नारे भी लगवाए

Update: 2024-12-25 09:33 GMT
Forced Young Man to Remove his Santa Costume

Forced Young Man to Remove his Santa Costume

  • whatsapp icon

Forced Young Man to Remove his Santa Costume : मध्य प्रदेश। आज क्रिसमस की धूम पूरे विश्व में छाई हुई है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के इंदोर में हिन्दू संगठन द्वारा सांता की कॉस्ट्यूम पहने हुए युवक को रोककर उसकी पोशाक उतरवा दी थी।

क्या है वायरल वीडियो में 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंदौर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक फ़ूड डिलेवरी बॉय से रोड पर ही सांता की ड्रेस उतरवाई जा रही है। युवक को कह रहा है कि, मैंने खुद से इसे नहीं पहना है। मैं नहीं पहनता तो मेरी आईडी ब्लॉक कर देते। इस पर दूसरा पक्ष कहता है कि, वो सब ठीक है आप ये कपड़े उतारो पहले। जोमाटो का ड्रेस पहनों न। इतना ही नहीं लास्ट में युवकों ने डिलेवरी बॉय से जय श्री राम के नारे भी लगवाएं। 

यहाँ देखिये वायरल वीडियो 

Tags:    

Similar News