MP News: उज्जैन में लोगों ने फूंका भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा का पुतला, स्थायी जमीन अधिग्रहण से नाराज किसान

मध्यप्रदेश। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ के लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। बजट का प्रावधान और योजनाओं का रोड मैप तैयार किया जा रहा रहा है। ऐसे में सरकार का एक निर्णय किसानों में असंतोष और नाराजगी की वजह बन गया है। इसी नाराजगी के चलते किसानों द्वारा भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा का पुतला फूंकने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि, शनिवार को कुछ किसानों ने भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा का पुतला जलाया है। सिहंस्थ के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर अधिकारी किसनों को समझाइश देने पहुंचे थे लेकिन किसानों ने विधायक का ही पुतला जला दिया। पुतला जलाने वाले किसान ही थे यह स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन पुतला जला रहे लोगों ने विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के खिलाफ नारेबाजी भी की थी।
पुतला फूंकते हुए लोगों का वीडियो कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर करते हुए कहा - "उज्जैन के सबसे बड़े भू-माफिया का सिंहस्थ हेतु किसानों की जमीन अधिग्रहण का समर्थन करना भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा को ही भारी पड़ गया। उनकी अपनी विधानसभा में ही गुस्साए किसानों ने उन्हीं का पुतला फूंक दिया। मोहन यादव याद रखें, किसान बदला जरूर लेंगे, अधिकारों की लड़ाई भी लड़ेंगे।"
इधर बजट सत्र में उज्जैन सिंहस्थ जमीन के स्थायी अधिग्रहण का मुद्दा उठाने पर भाजपा विधायाक चिंतामणि मालवीय को शो- काज नोटिस दिया गया है। चिंतामणि मालवीय रतलाम के आलोट से विधायक हैं। उन्होंने बातज सत्र में सिंहस्थ जमीन के स्थायी अधिग्रहण का मुद्दा उठाते हुए अपनी ही सरकार को घेरा था। केंद्रीय नेतृत्व को जब यह जानकारी मिली तो विधायाक चिंतामणि मालवीय को नोटिस थमा दिया गया।
बताया जा रहा है कि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की ओर से भेजे गए पत्र में चिंतामणि मालवीय से कहा गया है कि, उनके ताजा बयान से पार्टी की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है। उन्हें इस मामले में अपना जवाब 7 दिन के अंदर देना होगा।